एग्जाम मे अच्छे अंक व मेमोरी
मित्रों आप ने अक्सर महसूस किया होगा की आप पड़ते तो ढेर सारा हैं और एग्जाम से पहले काफी कुछ याद भी करते हैं पर परीक्षा में सारा भूल जाते हैं? वैसे तो इस समस्या का स्टूडेंट्स को अक्सर सामना करना पड़ता है. पर अगर आप सही ढ़ंग से व कुछ ट्रिक्स व कनेटिंग्स मैथड सॆ विषय को याद करेंगे तो एग्जाम में लिखते समय आप कभी नहीं भूलेंगे. पर हाँ याद रखें इसके लिए जरूरी है आप अपनी लर्निंग क्षमता को बढ़ाएं.
याद करके नोट्स लिखें: अगर आप चाहते हैं कि जो कुछ आप याद कर रहे हैं वो आपको लंबे समय तक याद रहे तो आप उसे लिखकर याद करें. इससे आपके नोट्स तो बनेंगे ही साथ ही आपकी प्रैक्टिस भी हो जाएगी और आप उस विषय को लंबे समय तक याद रख सकेंगे.
अलग-अलग चीजों से करें याद: अगर आप सिर्फ किताबों के जरिए याद करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको सफलता नहीं मिलेगी. इसलिए आप टीवी, न्यूजपेपर के जरिए खुद को करंट टॉपिक्स से अपडेट करिए. इसके अलावा आप अलग-अलग ऐप्प के जरिए भी पढ़ाई कर सकते हैं. इसलिए कोशिश करें कि जहां भी ज्ञान मिले वहां से हासिल करें.
प्रैक्टिस करें: याद करने की कई चीजें ऐसी होती हैं जिन्हे आप अगर प्रैक्टिकली करें तो आप उन्हें अच्छे से काफी लंबे समय तक याद कर सकते हैं. मसलन साइंस के अधिकतक प्रयोग आप इस तरह याद कर सकते हैं. इससे आपमें ना सिर्फ नए चीजों को जानने की उत्सुकता बढ़ेगी बल्कि आपकी रूचि भी उस सब्जेक्ट में बनी रहेगी
कई तरीकों से करें याद: आप विषय को याद करने के लिए कई और तरीको का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे माइंड मैपिंग, ध्यान लगाना, सुबह-सुबह याद करना. रोज मेडिटेशन करने से भी आपकी याद करने की क्षमता बढ़ेगी. माइंड मैपिंग से आप नक्शे वगैरह भी अच्छे याद कर सकते हैं.
दोस्तों सॆ नॉलेज एक्सचेंज करें: जो कुछ आपने याद किया है उसे अगर आप अपने दोस्तों के साथ एक्सचेंज करेंगे तो आपको आगे तक चीजों को याद रखने में मदद मिलेगी. इसलिए रोज जो भी टॉपिक पढ़ें उसे दूसरों से डिस्कस करें. इससे आपको उस विषय में और भी जानकारी मिलेगी और आपका वह विषय और भी मजबूत हो जाएगा.
प्रतिदिन एक्सर्साइज़ करें:- गहरी साँस लेने का अभ्यास व प्राणायम आप के मष्तिष्क में आक्सीजन की सप्लाई को बढ़ाते हैं जिस सॆ एकाग्रता व विषय को याद रखने की क्षमता बढ़ती है. आउटडोर गैम्स को अपने जीवन का हिस्सा बनाये.
कई तरीकों से करें याद: आप विषय को याद करने के लिए कई और तरीको का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे माइंड मैपिंग, ध्यान लगाना, सुबह-सुबह याद करना. रोज मेडिटेशन करने से भी आपकी याद करने की क्षमता बढ़ेगी. माइंड मैपिंग से आप नक्शे वगैरह भी अच्छे याद कर सकते हैं.
स्वास्थवर्धक भोजन करें : प्रोटीन रिच व विटामिन्स सॆ भरपूर डायट लें. परीक्षा के कुछ दिन पहले से हल्का व सुपाच्य खाना खायें. बादाम, अखरोट, खजूर, अँजीर किशमिश जैसे ड्राय फ्रूट्स भूक लगने पर कभी ले सकते हैं. इस दौरान जंक फूड के बजाये केले, अंगूर चीकू,अनार, ऐप्पल व अन्य सीजनल फलों का सेवन करें.
- लगातार पढ़ने के बजाय हर 50 मिनट बाद 10 मिनट का ब्रेक लें। फिर पढ़ें। रेग्युलर तौर पर पढ़ें, न कि एग्जाम से पहले मैराथन पढ़ाई ।
- पढ़ाई करते हुए म्यूजिक सुनना चाहते हैं तो इंस्ट्रूमेंटल सुनें और यह डिस्टर्ब करने वाला न हो।
- पढ़ाई की जगह तय करें। रोजाना उसी जगह पर पढ़ने से दिमाग खुद को पढ़ाई के लिए तैयार कर लेता है।
- एक दिन में एक ही सब्जेक्ट पढ़ने के बजाय दो-तीन सब्जेक्ट की पढ़ाई करें यानी वैरायटी लाएं।
- जो पढ़ रहे हैं, उसमें खुद को इनवॉल्व करें। सिर्फ पढ़ते जाने के बजाय आप सोचें कि आप क्या पढ़ रहे हैं? उसके बारे में सवाल बनाएं और खुद से उनके जवाब पूछें। यह भी पूछें कि आगे क्या हो सकता है और क्यों? सोचें कि जो पढ़ा, उसके मेन पॉइंट क्या थे। मन में समरी तैयार करें।
- आप जो पढ़ रहे हैं, उसे विजुअलाइज करें। खुद को उस कैरक्टर में फिट करके या उस जगह पर रखकर देखें। उसकी पिक्चर तैयार करें।
- पूरे चैप्टर को पढ़ें। पहली बार में अंडरलाइन न करें। ऐसा करेंगे तो आप बहुत सारे पॉइंट्स को अंडरलाइन कर लेंगे, जो कि इम्पोर्टेंट नहीं होंगे। जो पॉइंट अंडरलाइन किए हैं, उनके बारे में सोचें।
- मुख्य सवालों के जवाब जोर से बोलें। जितनी देर आप पढ़ते हैं, उसमें से कम-से-कम आधा टाइम पढ़े हुए को जोर से बोलकर बिताएं।
- क्लास में नोट्स उतारते वक्त भी उन पर गौर करें। यह सोचकर न लिखें कि अभी लिख लेता हूं, बाद में पढ़ लूंगा। लिखते हुए ही मन में दोहराएं भी। टीचर की हर बात को लिखने के बजाय जो इम्पोर्टेंट हो, उसे नोट करें। बाकी को छोड़ दें।
- एक बार याद करने के बाद फिर से दोहराएं। 24 घंटे बाद पहली बार और एक हफ्ते बाद दूसरी बार जरूर दोहराएं।
- जो पढ़ा है, उसे किसी ऐसी चीज से जोड़कर याद करें, जिसे आप पहले से जानते हों। आपने जो पढ़ा है, उसे लेकर कोई कविता, गाना आदि भी बना सकते हैं।
- जो नया पढ़ा, उसे फ्रेंड को पढ़ाने की कोशिश करें। उसे तभी पढ़ा या समझा पाएंगे, जब आपको वह टॉपिक बिल्कुल क्लीयर होगा।
- अपने पढ़ाई के रुटीन में बदलाव करते रहें। एक ही तरीके से एक ही समय पर लगातार पढ़ने से बोरियत होती है और पढ़ाई में मन नहीं लगता।
और अंत में मित्रों भरपूर नींद लेना कतई ना भूलें.
अगर आप इन सब बातों का ध्यान रखेंगे तो ना केवल अच्छे से याद रख पायेंगे बल्कि हर परीक्षा मैं बेहतर अंक ला पायेंगे.
डा.प्रमोद शंकर सोनी
49 वैशाली नगर
कोटरा सुल्तानाबाद
भोपाल :(म.प्र )
मोबाइल :9827764650